आमिर की 'ठग्स ऑफ हिदोंस्तान' को पीछे छोड़ 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'बधाई हो'
आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म बधाई हो ने दुनियाभर में 200 करोड़ की कमाई कर ली है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। फिल्म बधाई हो ने अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इतना ही नहीं इस फिल्म ने आमिर खान की मेगा बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। भारत में इस फिल्म ने अब तक 158 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
25 करोड़ में बनी फिल्म ने की बंपर कमाई...
फिल्म का बजट 25 करोड़ रूपये बताया जा रहा है। इस फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 126 करोड़ 60 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। भारत में इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 158 करोड़ 25 लाख रूपये है और ओवरसीज में 19 नवंबर तक 43 करोड़ 72 लाख रूपये की कमाई हुई है। इस तरह से फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल मिला कर 201 करोड़ 97 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है।



0 Comments